अवैध महुआ शराब कारोबार पर बाराद्वार पुलिस का शिकंजा, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

spot_img


बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

सक्ती। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।बाराद्वार पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप बाराद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध महुआ शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था और जनहित के खिलाफ काम करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

spot_img
spot_img

Recent Posts

मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया...

दोनों नाबालिग बालकों ने अपने साथियों के साथ पहले की लूट और फिर आरोपी गणेश के साथ मिलकर चाकू से 17 वर्षीय किशोर पर...

CHHATTISGARH NEWS

मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया...

दोनों नाबालिग बालकों ने अपने साथियों के साथ पहले की लूट और फिर आरोपी गणेश के साथ मिलकर चाकू से 17 वर्षीय किशोर पर...

RAIGARH NEWS