5वीं पास छात्रा सीधे देगी 8वीं बोर्ड परीक्षा! रायगढ़ DEO के आदेश से लैलूंगा में बनी चर्चा का विषय

spot_img



प्रतिभा को मिला सम्मान: अब 5वीं के बाद सीधे 8वीं बोर्ड में बैठेगी ओजस्वी चतुर्वेदी

लैलूंगा। शिक्षा के क्षेत्र में एक अनोखा और प्रेरणादायक मामला सामने आया है। लैलूंगा की होनहार छात्रा कु. ओजस्वी चतुर्वेदी को उसकी असाधारण शैक्षणिक योग्यता और मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के आधार पर सीधे कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा 11 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार, ओजस्वी चतुर्वेदी, जो अमरदीप उच्च माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा से कक्षा 5वीं उत्तीर्ण कर चुकी हैं, अब वर्तमान सत्र 2026-27 में सीधे कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगी।

इस संबंध में रजनी पटेल, सहायक प्राध्यापक (बाल मनोविज्ञान एवं शिक्षा शास्त्र), एरिसेंट शिक्षा महाविद्यालय पटेलपाली रायगढ़ द्वारा मनोवैज्ञानिक परीक्षण एवं अनुशंसा प्रस्तुत की गई थी। साथ ही विद्यालय प्राचार्य और छात्रा के पिता जितेन्द्र कुमार चतुर्वेदी द्वारा भी आवेदन दिया गया था।

जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रा की बौद्धिक क्षमता, शैक्षणिक योग्यता और मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट को देखते हुए विशेष अनुमति प्रदान की है। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर रायगढ़, संचालक लोक शिक्षण, संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी लैलूंगा को भी भेजी गई है।

क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी ओजस्वी की उपलब्धि

लैलूंगा क्षेत्र में इस निर्णय की खूब चर्चा हो रही है। शिक्षा जगत के लोगों का मानना है कि यह फैसला प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने और उनकी क्षमता के अनुरूप अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संदेश साफ है…

प्रतिभा उम्र और कक्षा की मोहताज नहीं होती। यदि मेहनत, लगन और क्षमता हो तो सफलता की सीढ़ियां सामान्य नियमों से भी आगे ले जा सकती हैं। ओजस्वी चतुर्वेदी की यह उपलब्धि निश्चित रूप से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

“5वीं से सीधे 8वीं बोर्ड तक का सफर, लैलूंगा की बेटी ने लिखी प्रतिभा की नई इबारत!”

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

*विकास खंड बम्हनीडीह में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम के ऐतिहासिक सफलता के लिए विकासखंड के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

*विकास खंड बम्हनीडीह में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम के ऐतिहासिक सफलता के लिए विकासखंड के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों...

RAIGARH NEWS

जल जन सेवा संकल्प के तहत अतरमुड़ा एनीकट 5 हजार दीपों से हुआ जगमग

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ दीप प्रज्ज्वलन, एनीकट के निर्माण एवं संचालन की दी जानकारीरायगढ़, 18 सितम्बर 2026/ सेवा...