जिला पंचायत में योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम एवं मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़



रायगढ़, 15 जून 2026/ जिला पंचायत रायगढ़ के सभा कक्ष में आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे ने की। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिला स्तर के विभिन्न विभागों के योजना प्रमुख अधिकारी एवं जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे।
           बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), एनआरएलएम तथा मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं निर्धारित लक्ष्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा योजना-वार प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें आवास निर्माण की स्थिति, स्वच्छता संबंधी उपलब्धियां, महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियां तथा मनरेगा अंतर्गत रोजगार सृजन एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के प्रमुख मानकों (पैरामीटर) पर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की तथा कार्यों के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया।

समयबद्ध लक्ष्य पूर्ण करने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर

समीक्षा बैठक में सीईओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए और योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने भी संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड निरीक्षण तथा योजनाओं की प्रगति की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए, ताकि जिले का प्रदर्शन राज्य स्तर पर बेहतर हो सके।

*बेहतर समन्वय और परिणाम आधारित कार्यशैली अपनाने की अपील*

बैठक के अंत में जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों से विभागीय समन्वय बढ़ाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित समय सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक योजना के सभी प्रमुख संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार लाने के लिए गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति को और अधिक गति देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...