spot_img
spot_img

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई, हथियारों के साथ घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
जिला बिलासपुर

बिलासपुर। थाना चकरभाठा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर घातक हथियार लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक तलवार और एक गड़ासा बरामद किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मीनारायण मंदिर और वासु मंगलम के आसपास दो युवक हाथों में धारदार हथियार लेकर घूम रहे हैं तथा राहगीरों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल दास मानिकपुरी (22 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 14 चकरभाठा तथा रुद्र उर्फ बाबू शुक्ला (19 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 8, राम मंदिर के पास, चकरभाठा के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक लोहे की तलवार और एक लोहे का गड़ासा बरामद किया गया। इसके बाद दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS