spot_img
spot_img

रायगढ़ के सेजेस स्कूलों को मिले 45 नए शिक्षक-कर्मचारी, चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

spot_img
spot_img
spot_img

10 व्याख्याता, 12 शिक्षक और 10 सहायक शिक्षक सहित विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियां, स्कूलों में दूर होगी कर्मचारियों की कमी

रायगढ़, 27 नवंबर 2026। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (सेजेस) में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर द्वारा चयनित 45 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इन नियुक्तियों से जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

कलेक्टर के निर्देश और जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई। इसके तहत 25 और 26 नवंबर को चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसके बाद 27 नवंबर को सभी 45 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आयोजित कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

इन पदों पर हुई नियुक्तियां

भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर कुल 45 शैक्षणिक एवं अन्य कर्मचारियों का चयन किया गया है। इनमें 10 सहायक शिक्षक, 2 प्राथमिक प्रधान पाठक, 3 मिडिल प्रधान पाठक, 5 लैब असिस्टेंट, 10 व्याख्याता, 1 लाइब्रेरियन, 2 व्यायाम शिक्षक और 12 शिक्षक शामिल हैं।

शिक्षण व्यवस्था के साथ अन्य गतिविधियों को भी मिलेगी मजबूती

नए शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति से विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य के साथ प्रयोगशाला, पुस्तकालय और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन बेहतर ढंग से हो सकेगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र, अन्य उपभोक्ताओं को भी मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला प्रशासन की पहल, 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर मिलेगा केंद्र और राज्य सरकार...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS