
लैलूंगा। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं लैलूंगा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती की शादी की सालगिरह के अवसर पर सुबह से ही शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता, मित्रगण और शुभचिंतक लगातार बधाई संदेश पोस्ट कर रहे हैं।
फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर मनोज सतपती एवं उनके जीवनसाथी के सुखद दांपत्य जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लोगों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय मनोज सतपती को मिल रही बधाइयों से यह स्पष्ट है कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और सामाजिक जुड़ाव मजबूत है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की मानो बाढ़ सी आ गई है, जहां लोग उन्हें वैवाहिक जीवन की इस विशेष वर्षगांठ पर बधाई देते नजर आ रहे हैं।
सीजी लाइव 24 परिवार की ओर से भी मनोज सतपती एवं उनके परिवार को शादी की सालगिरह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।









