आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

बिरहोर और पहाड़ी कोरवा परिवारों को गांव में ही मिल रहा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

झगरपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 64 ग्रामीण हुए लाभान्वित

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़



रायगढ़, 18 जून 2026/ जिले के दूरस्थ और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) बहुल क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में आयुष विभाग की आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रभावी भूमिका निभा रही है। दुर्गम अंचलों में रहने वाले बिरहोर एवं पहाड़ी कोरवा परिवारों तक घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाकर यह पहल ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम बन रही है। इसी क्रम में विकासखंड लैलूंगा के पीवीटीजी बहुल ग्राम झगरपुर में आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 64 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। लाभान्वित मरीजों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के 26 बिरहोर तथा 14 पहाड़ी कोरवा समुदाय के सदस्य शामिल रहे।
           स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर विभिन्न सामान्य एवं मौसमी बीमारियों के संबंध में परामर्श दिया तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयों का वितरण किया। ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और रोगों की रोकथाम संबंधी जानकारी भी दी गई। आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दूरस्थ गांवों में नियमित रूप से पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाओं से अब जनजातीय परिवारों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है। गांव में ही जांच, परामर्श और दवा उपलब्ध होने से समय पर उपचार सुनिश्चित हो रहा है तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ रहा है।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जिले के अन्य पीवीटीजी एवं जनजातीय बहुल क्षेत्रों में भी नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे शासन की स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें और दूरस्थ अंचलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलाईगढ़ में अवैध महुआ शराब का सैलाब आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल कथित मिलीभगत की आशंका से निष्पक्ष जांच की मांग...

युवा और नाबालिग भी चपेट में गांव-गांव और गलियों तक फैल रहा अवैध शराब का जाल कार्रवाई नहीं होने से विभाग की निष्क्रियता पर...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...