जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

लैलूँगा पुलिस की सख्त कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार और डंडा जब्त

spot_img


सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जमीन विवाद की आड़ में कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, शांति भंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी”— एसएसपी शशि मोहन सिंह

        

पत्रकार हीरालाल राठिया, लैलूंगा रायगढ़

24 जून, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर लैलूंगा पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

         घटना को लेकर ग्राम बरखोरिया निवासी प्रार्थिया पुष्पा यादव पति टिकेश्वर यादव (35 वर्ष) ने 22 जून को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके परिवार द्वारा कब्जे की कृषि भूमि में धान की बुआई की गई थी। दोपहर करीब 2 बजे कृष्णा यादव, लिंगराज यादव, जागेश्वर यादव, हलधर यादव, पूर्णचंद्र चौबे, बसंत यादव, विनेश यादव उर्फ बबलू, रघुवीर टंडन, सूरज ओगरे और संजय बरेठ एक राय होकर खेत में जबरन जोताई एवं धान बुआई करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपित प्रार्थिया के घर और आंगन में घुस गए तथा छप्पर और घरेलू सामान में तोड़फोड़ कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की।
रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 202/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 190, 191(2), 333 एवं 324(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एसएसपी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

           घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आने पर थाना प्रभारी लैलूंगा को आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा टीम के साथ आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया।
           आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त काले रंग का केटा वाहन क्रमांक CG-11-AN-0911 तथा मारपीट में प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
1. कृष्ण कुमार यादव उर्फ कृष्णा यादव (30 वर्ष) निवासी ग्राम लाखा, थाना कोतवाली, रायगढ़।
2. जागेश्वर यादव (36 वर्ष) निवासी ग्राम महेशपुर, थाना बागबहार, जिला जशपुर।
3. हलधर यादव (55 वर्ष) निवासी ग्राम महेशपुर, थाना बागबहार, जिला जशपुर।
4. पूर्णचंद्र चौबे (48 वर्ष) निवासी ग्राम लाखा, थाना कोतवाली, रायगढ़।
5. बसंत यादव (20 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 02, घरघोड़ा।
6. विनेश यादव उर्फ बबलू यादव (19 वर्ष) निवासी ग्राम कृष्णापुर, थाना कोतरारोड़।
7. रघुवीर टंडन उर्फ रघु टंडन (26 वर्ष) निवासी ग्राम कृष्णापुर, थाना कोतरारोड़।
8. सूरज ओगरे (21 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 02, घरघोड़ा।
9. संजय बरेठ (26 वर्ष) निवासी ग्राम कृष्णापुर, थाना कोतरारोड़।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

          जमीन विवाद अथवा किसी भी अन्य कारण से कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। मारपीट, बलवा, घर में घुसकर तोड़फोड़ और शांति भंग करने जैसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन विवादों का समाधान कानून और प्रशासनिक प्रक्रिया के माध्यम से करें ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जल जन सेवा संकल्प के तहत अतरमुड़ा एनीकट 5 हजार दीपों से हुआ जगमग

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ दीप प्रज्ज्वलन, एनीकट के निर्माण एवं संचालन की दी जानकारीरायगढ़, 18 सितम्बर 2026/ सेवा...

CHHATTISGARH NEWS

जल जन सेवा संकल्प के तहत अतरमुड़ा एनीकट 5 हजार दीपों से हुआ जगमग

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ दीप प्रज्ज्वलन, एनीकट के निर्माण एवं संचालन की दी जानकारीरायगढ़, 18 सितम्बर 2026/ सेवा...

RAIGARH NEWS

जल जन सेवा संकल्प के तहत अतरमुड़ा एनीकट 5 हजार दीपों से हुआ जगमग

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ दीप प्रज्ज्वलन, एनीकट के निर्माण एवं संचालन की दी जानकारीरायगढ़, 18 सितम्बर 2026/ सेवा...