रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़


स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मानजनक कार्यस्थल को लेकर महिला पुलिसकर्मियों को किया गया जागरूक

मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां एवं पर्यावरण-अनुकूल सेनेटरी अपशिष्ट प्रबंधन की दी गई जानकारी

स्वस्थ महिला पुलिसकर्मी ही बेहतर सेवा और सुरक्षित समाज की मजबूत आधारशिला हैं।” — एसएसपी शशि मोहन सिंह

          28 जून, रायगढ़ । महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, सम्मान और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में आज पुलिस लाइन उर्दना में जिला पुलिस रायगढ़ एवं “आगाज़ – एक नई पहल” संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (Menstrual Hygiene Management – MHM) विषय पर विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

       कार्यक्रम का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, सुरक्षित एवं सम्मानजनक स्वच्छता प्रबंधन को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण-अनुकूल सेनेटरी अपशिष्ट निस्तारण की जानकारी प्रदान करना था।

        कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात जिला स्वच्छता मिशन की नोडल अधिकारी सुश्री मोनिका इजारदार ने मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा सुरक्षित मासिक धर्म प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को दैनिक जीवन एवं कार्यस्थल पर अपनाई जाने वाली स्वच्छ आदतों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

       इस अवसर पर डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर ने महिला पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के साथ-साथ कार्यस्थल पर गरिमा बनाए रखने, सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग, रखरखाव तथा पर्यावरण-अनुकूल निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही बेहतर कार्यक्षमता और आत्मविश्वास की आधारशिला है।

      कार्यक्रम के अंत में सभी महिला पुलिसकर्मियों ने मासिक धर्म स्वच्छता, सम्मान और जागरूकता को समाज तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

    कार्यशाला में “आगाज़ – एक नई पहल” संस्था की फाउंडर सुश्री मोनिका इजारदार, जय कुमार चौहान, प्रकाश जायसवाल, राजेन्द्र साहू, निशि चंदेल सहित शहर एवं जिले के विभिन्न थानों से उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

         महिला पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण हमारी प्राथमिकता है। जागरूकता, वैज्ञानिक सोच और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन से ही वे अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन कर समाज की सेवा और अधिक सशक्त रूप से कर सकती हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्जमर्ग जांच में लापरवाही के तथ्य आने...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ आंधी-तूफान में बाउंड्री वॉल गिरने से महिला मजदूर की हुई थी मौत, दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायलमजदूरों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्जमर्ग जांच में लापरवाही के तथ्य आने...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ आंधी-तूफान में बाउंड्री वॉल गिरने से महिला मजदूर की हुई थी मौत, दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायलमजदूरों...