WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

39 और 42 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद उप निरीक्षक हेतराम सिदार एवं आरक्षक निस्तोर तिर्की सम्मानपूर्वक हुए सेवानिवृत्त

पुलिस कार्यालय में आयोजित सेवा सम्मान समारोह में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


शाल एवं श्रीफल भेंट कर अनुकरणीय सेवाओं के लिए व्यक्त की गई कृतज्ञता, परिवारजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति

         01 जुलाई, रायगढ़ ।  जिला पुलिस बल रायगढ़ के लिए आज का दिन भावनात्मक और गौरवपूर्ण रहा। पुलिस विभाग को अपने लंबे एवं अनुकरणीय सेवाकाल से गौरवान्वित करने वाले उप निरीक्षक हेतराम सिदार एवं आरक्षक निस्तोर तिर्की आज विधिवत सेवानिवृत्त हुए। पुलिस कार्यालय रायगढ़ में आयोजित गरिमामय सेवा सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी ने दोनों पुलिस अधिकारियों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया तथा उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति विभाग की ओर से आभार व्यक्त किया।

        समारोह में दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम भावनात्मक और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।

चार दशक से अधिक समय तक निभाई वर्दी की जिम्मेदारी

      रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों के सेवाकाल की जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक हेतराम सिदार वर्ष 1984 में अविभाजित मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आरक्षक पद पर भर्ती हुए थे। अपनी मेहनत, अनुशासन एवं कार्यकुशलता के बल पर उन्होंने समय-समय पर पदोन्नति प्राप्त की तथा कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर सहित विभिन्न जिलों में लगभग चार दशकों तक सेवाएं दीं। वर्ष 2014 में वे उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए और वर्ष 2025 में रायगढ़ स्थानांतरित होकर डीसीआरबी प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं देते हुए इसी पद से सेवानिवृत्त हुए। उनका गृह ग्राम सियारपाली (जिला रायगढ़) है।

          इसी प्रकार आरक्षक निस्तोर तिर्की ने अपने पुलिस जीवन की शुरुआत वर्ष 1983 में आरक्षक के पद पर जिला जगदलपुर से की थी। वर्ष 1993 में उनका स्थानांतरण रायगढ़ हुआ, जहां उन्होंने यातायात, कोतवाली, चौकी जोबी, रक्षित केंद्र, जूटमिल, कापू, धरमजयगढ़ एवं लैलूंगा सहित जिले के विभिन्न थानों एवं इकाइयों में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वे ट्रेजरी गार्ड धरमजयगढ़ से सेवानिवृत्त हुए। उनके पुत्र सिकंदर तिर्की भी वर्तमान में पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, जो परिवार की दूसरी पीढ़ी के रूप में पुलिस सेवा का दायित्व निभा रहे हैं।

अनुभव साझा किए, साथियों ने दी भावभीनी विदाई

        सेवा सम्मान समारोह में दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उप निरीक्षक हेतराम सिदार ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा देना उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण अध्याय रहा। वहीं निस्तोर तिर्की ने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनकर समाज और देश की सेवा करना उनके लिए गर्व का विषय रहा तथा आज यह गर्व और भी बढ़ गया है क्योंकि उनका पुत्र भी इसी विभाग में सेवा दे रहा है।

           अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने दोनों अधिकारियों के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति केवल सेवा का औपचारिक समापन है, विभाग से उनका आत्मीय रिश्ता सदैव बना रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी आवश्यकता पर विभाग हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

         कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा स्वल्पाहार के साथ आत्मीय विदाई दी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल — पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़        18 अगस्त, रायगढ़ । 17 अगस्त 2026 की रात्रि शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान गेरवानी में पिस्टलनुमा हथियार...

CHHATTISGARH NEWS

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल — पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़        18 अगस्त, रायगढ़ । 17 अगस्त 2026 की रात्रि शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान गेरवानी में पिस्टलनुमा हथियार...

RAIGARH NEWS

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल — पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़        18 अगस्त, रायगढ़ । 17 अगस्त 2026 की रात्रि शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान गेरवानी में पिस्टलनुमा हथियार...