
2 जुलाई 2026 रायगढ़। लैलूँगा विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व विधायक हृदय राम राठिया को उनके जन्मदिन के अवसर पर एनएसयूआई लैलूँगा ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
रोशन साहू ने हृदय राम राठिया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका जनसेवा का योगदान और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सदैव स्वस्थ रहें और समाज व क्षेत्र की सेवा में निरंतर सक्रिय रहें।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भी पूर्व विधायक हृदय राम राठिया को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।









