WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

अभियान संवेदना” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से छेड़छाड़ और बीच-बचाव करने आए युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के रिश्तेदार पर चाकू से किया प्राणघातक हमला, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त, महिला संबंधी अपराध में धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ और हिंसक अपराध करने वालों के लिए रायगढ़ पुलिस की सख्त चेतावनी

         02 जुलाई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धरमजयगढ़ पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर बीच-बचाव के लिए पहुंचे युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले *आरोपी सागर सारथी उर्फ चेमे नितागी (23 वर्ष), पिता सुनील सारथी निवासी तुर्कापारा, धरमजयगढ़* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

            जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पिछले लगभग छह माह से धरमजयगढ़ क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर मजदूरी का कार्य कर रही है। दिनांक 30 जून 2026 की शाम वह अपनी सहेली के साथ निर्माण स्थल पर कार्य कर रही थी। इसी दौरान आरोपी सागर सारथी वहां पहुंचकर युवती से मोबाइल नंबर मांगने लगा। मना करने पर उसने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

        युवती की सहेली ने तत्काल अपने जीजा को मौके पर बुलाया। उन्होंने आरोपी को समझाने और छेड़छाड़ से रोकने का प्रयास किया, जिससे नाराज होकर आरोपी गाली-गलौज करते हुए अपने घर गया और चाकू लेकर वापस आया। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देते हुए युवती के जीजा के पेट एवं छाती पर चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।

        पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ में आरोपी के विरूद्ध छेड़खानी और हत्या का प्रयास की धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत धारा 74, 109, 115(2), 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

               विवेचना के दौरान पीड़िता एवं प्रत्यक्षदर्शियों के कथन दर्ज कर धरमजयगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

        एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगडे, एएसआई सुरेन्द्र वर्मा एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

           महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के विरुद्ध अपराध करने वाले तथा विरोध करने वालों पर हिंसा करने वाले आरोपियों के प्रति रायगढ़ पुलिस की नीति पूरी तरह सख्त है। ऐसे मामलों में त्वरित विवेचना, तत्काल गिरफ्तारी और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि समाज में कानून का सम्मान और महिलाओं का सुरक्षा विश्वास बना रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बलौदाबाजार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला

बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जिले में पदस्थ पुलिस...

CHHATTISGARH NEWS

बलौदाबाजार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला

बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जिले में पदस्थ पुलिस...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन क्लीन हंट: हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी और सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन...