“बच्चों के भविष्य पर ताला! भकुर्रा के महकुलपारा आंगनबाड़ी केंद्र में हमेशा लटका रहता है ताला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश”

spot_img

सब हेडिंग: नौनिहालों को नहीं मिल रहा पोषण और प्री-स्कूल शिक्षा का लाभ, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल।

लैलूंगा। विकासखंड लैलूंगा की ग्राम पंचायत भकुर्रा के महकुलपारा आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह आंगनबाड़ी केंद्र अक्सर बंद रहता है, जिससे छोटे बच्चों और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र में नियमित रूप से ताला लटका रहता है। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण आहार वितरण और अन्य गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि केंद्र की नियमित जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य प्रभावित न हो और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके।

अब देखना यह होगा कि महिला एवं बाल विकास विभाग इस गंभीर लापरवाही पर क्या कदम उठाता है या फिर महकुलपारा के नौनिहाल यूं ही बंद आंगनबाड़ी केंद्र के कारण अपने अधिकारों से वंचित रहेंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार

1,204 क्विंटल से अधिक चावल समेत ₹31.75 लाख का खाद्यान्न कमी मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई        पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    रायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS