spot_img
spot_img

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं और जागरूकता गतिविधियां

spot_img
spot_img
spot_img


सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां को लेकर धरमजयगढ़ में संस्था प्रमुखों की हुई बैठक

रायगढ़, 16 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, वैज्ञानिक सोच और भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर से लेकर विकासखंड और जिला स्तर तक आयोजित होने वाली इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
             अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले के विभिन्न विकासखंडों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज बीआरसी धरमजयगढ़ में संकुल धरमजयगढ़, बाजारपारा, शाहपुर ग्राम, डुगरूपारा एवं नगरीय निकाय क्षेत्र की समस्त अशासकीय शालाओं के संस्था प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों की जानकारी देते हुए संस्था प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।
           अभियान के तहत 18 सितम्बर को प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ड्राइंग प्रतियोगिता तथा 19 सितम्बर को ड्राइंग प्रदर्शन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके बाद 28 सितम्बर एवं 1 अक्टूबर को विकासखंड स्तर पर प्रत्येक विद्यालय से चयनित एक-एक ड्राइंग एवं भाषण प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 3 अक्टूबर को जिला स्तरीय आयोजन में भाषण, ड्राइंग, विज्ञान प्रदर्शनी एवं कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विद्यालयों, सामुदायिक केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ‘नमो सेवा गाथा’ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं संपूर्ण अभियान अवधि में विद्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर रंगोली, राष्ट्र/भारत मंडल जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

सेवा और सपनों पर आधारित होंगे प्रतियोगिता के विषय

ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को ‘सेवा’ और ‘सपना’ विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर मिलेगा। ‘सेवा’ विषय के अंतर्गत स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर तथा नक्सलवाद जैसे विषय शामिल हैं। वहीं ‘सपना’ विषय के अंतर्गत सपनों का भारत, विकसित भारत-2047, नक्सल मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभाव विषय रखे गए हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh Dak Adalat 2026 : रायगढ़ में 6 नवंबर को लगेगी डाक अदालत, उपभोक्ताओं और डाक कर्मचारियों की शिकायतों का होगा निराकरण

डाकघर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी अदालत, ग्रामीण डाक सेवकों और पेंशनभोगियों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। रायगढ़। भारतीय डाक विभाग की ओर...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh Dak Adalat 2026 : रायगढ़ में 6 नवंबर को लगेगी डाक अदालत, उपभोक्ताओं और डाक कर्मचारियों की शिकायतों का होगा निराकरण

डाकघर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी अदालत, ग्रामीण डाक सेवकों और पेंशनभोगियों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। रायगढ़। भारतीय डाक विभाग की ओर...

RAIGARH NEWS

Raigarh Dak Adalat 2026 : रायगढ़ में 6 नवंबर को लगेगी डाक अदालत, उपभोक्ताओं और डाक कर्मचारियों की शिकायतों का होगा निराकरण

डाकघर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी अदालत, ग्रामीण डाक सेवकों और पेंशनभोगियों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। रायगढ़। भारतीय डाक विभाग की ओर...