होटलों की सघन जांच अभियान : सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर पुलिस ने दी होटल संचालक को समझाइश, उग्र होन पर पुलिस ने की सख्त विरुद्ध कार्रवाई

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


होटल व्हाइट रोज में जांच दौरान पुलिस टीम से अभद्र व्यवहार और शांति भंग की आशंका पर संचालक को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान जारी, अन्य होटलों में भी होगी कार्रवाई

     11 जुलाई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के होटल, लॉज एवं सार्वजनिक आवासीय प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था एवं अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जुलाई 2026 की शाम थाना साइबर एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर स्थित होटल व्हाइट रोज में औचक जांच की।

       जांच के दौरान होटल में सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर पुलिस टीम ने होटल संचालक सूरज सिंह (28 वर्ष), निवासी फतेहामुड़ा, थाना जूटमिल, रायगढ़ को सुरक्षा मानकों में तत्काल सुधार करने की समझाइश दी। इस दौरान होटल संचालक ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया तथा समझाइश के बावजूद उसका आक्रामक रवैया जारी रहा।

         स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा होटल संचालक को थाना कोतवाली लाकर समझाइश दी गई, लेकिन वहां भी वह उग्र व्यवहार करता रहा। संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत उसे प्रतिबंधात्मक रूप से गिरफ्तार किया। साथ ही धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

          रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले के होटल, लॉज एवं गेस्ट हाउसों की नियमित जांच की जा रही है। यह अभियान सुरक्षा मानकों के पालन, आगंतुकों का सत्यापन तथा अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन अथवा पुलिस कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

          होटलों में सुरक्षा मानकों का पालन और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हमारी प्राथमिकता है। जांच के दौरान पुलिस कार्यवाही में बाधा डालने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

डीईओ ने तीन विकासखंडों के 10 विद्यालयों का किया मेगा निरीक्षणपीएम श्री विद्यालय घरघोड़ा में स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष फोकसकक्षा में मोबाइल उपयोग...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 11 जुलाई 2026/ नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होते ही कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को अनुशासित,...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

डीईओ ने तीन विकासखंडों के 10 विद्यालयों का किया मेगा निरीक्षणपीएम श्री विद्यालय घरघोड़ा में स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष फोकसकक्षा में मोबाइल उपयोग...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 11 जुलाई 2026/ नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होते ही कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को अनुशासित,...