spot_img
spot_img

*शाला परिसर में छात्र, शिक्षकों,अधिकारियों व मीडिया प्रभारी ने मिलकर किया पौधारोपण*               

spot_img
spot_img
spot_img

(बीआरसीसी एच के बेहार के जन्मदिन पर किया गया पौधारोपण)। छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप सबको अच्छी शिक्षा,अच्छा पर्यावरण को सुदृढ़ करते हुए शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला आरक्षी केंद्र चांपा में बीआरसीसी एच के बेहार के जन्मोत्सव पर शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला आरक्षी केंद्र चांपा में फलदार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं व शाला परिवार ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

।कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर उमेश कुमार दुबे,ब्लॉक मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा,शैक्षिक समन्वयक प्रीतेश फ्रेंकलिन, राहुल अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, गोपेश्वर कहरा,धीरज तंबोली विशेष रूप से उपस्थित रहे।उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए और उन्हें पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई इस अवसर पर बीआरसी एच के बेहार ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है जब तक हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा नहीं रखेंगे तब तक स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। आज मेरे जन्मोत्सव पर अगर एक पौधा आप लोगों ने मिलकर लगाए हैं तो उसकी देखभाल भी करनी आवश्यक है ताकि आने वाले समय में हमारा राज्य और देश हरा भरा रहे

जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर उमेश कुमार दुबे ने कहा कि हम सब सभी का दायित्व है कि केवल पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनके संरक्षण और प्रकृति से प्रेम भी आवश्यक है।ब्लॉक मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर निर्माण के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हर विद्यालय हर स्थान में आयोजित किया जाना चाहिए।ताकि हमारा प्रदेश व देश पर्यावरण से सुदृढ़ हो सके साथ ही उन्होंने सभी को पौधारोपण की देखभाल का संकल्प लेने का भी आह्वान किया। शैक्षिक समन्वयक प्रीतेश फ्रेंकलिन ने पौधे के महत्व पर्यावरण संरक्षण स्वच्छ वायु तथा हरियाली के महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर गोपेश्वर कहरा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी व साथी यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधे लगाकर उसका संरक्षण करें तो पर्यावरण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।धीरज तंबोली ने पौधारोपण के साथ उसके नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।इस अवसर पर एच के बेहार, डॉ उमेश कुमार दुबे,सुशील शर्मा,श्रीमती शांति कुजूर, गोपेश्वर कहरा,दिनेश शर्मा, श्रीमती रिचा शर्मा,श्रीमती सीमा तिवारी,श्रीमती मधु पांडे,श्रीमती आरती स्वर्णकार,आरती सराफ, प्रीतेश फ्रैंकलिन,टिकेश्वर कौशिक,राहुल अजीम प्रेमजी फाउंडेशन,धीरज तंबोली,गोदावरी देवांगन, व उपस्थित विद्यार्थी नदीम खान,भरत बंजारे,चंदन साहू,कुणाल देवांगन,कुमारी अराधना कुमारी,रोशनी कुमारी,पद्मिनी कुमारी,कुमारी रोशनी देवांगन,महेंद्र कुमार देवांगन आदि शामिल हुए।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...