spot_img
spot_img

महिला आरक्षण का मायावती ने किया स्वागत, SC-ST महिलाओं के लिए 33% कोटे में अलग आरक्षण की उठाई मांग

spot_img
spot_img
spot_img

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। हालांकि, उन्होंने मांग की है कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं को 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के भीतर अलग से आरक्षण देने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इससे सदियों से शोषित, पीड़ित और उपेक्षित महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी का अवसर मिल सकेगा।

महिला आरक्षण जल्द लागू करने की मांग

मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी शुरुआत से ही सर्वसमाज की महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और राजनीति में उचित अवसरों की पक्षधर रही है। पार्टी लंबे समय से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण जल्द लागू करने की मांग करती आ रही है।

आंबेडकर के संविधान की भावना का दिया हवाला

बसपा प्रमुख ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के समतामूलक संविधान की भावना के अनुरूप महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से SC और ST वर्ग की महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की व्यवस्था पर जोर दिया, ताकि वंचित वर्ग की महिलाओं को भी राजनीतिक भागीदारी का पर्याप्त अवसर मिल सके।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस पर डालकर बदनाम करने का आरोप, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तारशिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS