कंवर समाज के युवाओं की नई ताकत! कंवर यूथ क्लब रायगढ़ का हुआ भव्य गठन, शिवशंकर पैंकरा बने जिला उपाध्यक्ष

spot_img


युवा नेतृत्व को मिली नई दिशा, समाज हित में शिक्षा, खेल, संस्कृति और संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

रायगढ़, 12 जुलाई 2026। कंवर समाज के युवाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करने और समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से कंवर समाज भवन, रायगढ़ में कंवर यूथ क्लब रायगढ़ का गठन किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में शिवशंकर पैंकरा को जिला उपाध्यक्ष (कंवर यूथ क्लब रायगढ़, छत्तीसगढ़) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मनोनयन पर समाज के युवाओं और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन युवाओं को एकजुट कर शिक्षा, खेल, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

गठित कार्यकारिणी में संरक्षक दुरेश साय, सलाहकार करन राठिया, अध्यक्ष ताम्रध्वज पैंकरा, उपाध्यक्ष शिवशंकर पैंकरा, चंद्रमणी पैंकरा एवं यशवंत राठिया, महासचिव रामसागर पैंकरा, सचिव जालंधर साय, कोषाध्यक्ष आशीष पैंकरा, मीडिया प्रभारी प्रकाश पैंकरा, खेल, शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री सुरेन्द्र राठिया तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ललित कुमार पैंकरा, कार्तिकेश्वर पैंकरा और मुनेश्वर पैंकरा को जिम्मेदारी दी गई।

महिला प्रभाग में सुश्री गीता पैंकरा को अध्यक्ष तथा सुश्री पिंकी पैंकरा को सलाहकार बनाया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को सामाजिक एकता, युवा नेतृत्व, शिक्षा, खेल, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। नवगठित पदाधिकारियों को समाज के लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन की सफलता की कामना की

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

RAIGARH NEWS

चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, स्कूटी भी जब्त

लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिक्री रकम भी जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाईतमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर...