मौत को दावत देता आंगनबाड़ी केंद्र! न दरवाजा, न खिड़की, न शौचालय… जर्जर भवन में नौनिहालों की जान से खिलवाड़!

ग्राम पंचायत चौरंगा के पटेल पारा आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाल स्थिति, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

spot_img


लैलूंगा। ग्राम पंचायत चौरंगा के पटेल पारा आंगनबाड़ी केंद्र की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। केंद्र का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यहां न दरवाजे हैं, न खिड़कियां और न ही बच्चों एवं कार्यकर्ताओं के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन की जर्जर स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों के अनुसार, छोटे-छोटे बच्चों को ऐसे असुरक्षित भवन में बैठाकर पढ़ाना और उनका पोषण कार्यक्रम संचालित करना जोखिम भरा है। बरसात के मौसम में भवन की हालत और भी खराब हो जाती है, जिससे अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग तत्काल इस आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर जर्जर भवन को हटाकर नया भवन बनवाए। साथ ही दरवाजे, खिड़कियां और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी जल्द उपलब्ध कराई जाएं, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेते हैं या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही व्यवस्था जागेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

RAIGARH NEWS

चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, स्कूटी भी जब्त

लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिक्री रकम भी जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाईतमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर...