3 साल बाद भी अधूरा प्रधानमंत्री आवास, निर्माण पूरा कराने की मांग पर विधवा महिला के बेटे से मारपीट का आरोप

spot_img

दिनांक-15/07/2026



रायगढ़/लैलूंगा। जनपद पंचायत लैलूंगा अंतर्गत ग्राम पंचायत झरन में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। गांव की तीन विधवा हितग्राहियों ने आरोप लगाया है कि उनके प्रधानमंत्री आवास निर्माण का कार्य तत्कालीन उपसरपंच रतन यादव एवं ग्राम पंचायत सचिव पूनम पैंकरा द्वारा ठेके पर कराया गया था, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके आवास अधूरे पड़े हैं, और जो निर्माण हुआ है मानक के अनुरूप नहीं है।

हितग्राहियों का कहना है कि कई बार आवास निर्माण पूरा कराने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि जब एक विधवा महिला के बेटे ने अपने अधूरे आवास को पूरा कराने की बात कही, तब तत्कालीन उपसरपंच रतन यादव एवं उनके नाती रमेश यादव ने उसके साथ कथित रूप से घसीटते हुए मारपीट की।
पीड़ित परिवारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा अधूरे प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि जांच में हितग्राहियों के आरोप सही पाए जाते हैं, तो क्या अधूरे प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए जिम्मेदार संबंधित ठेकेदार, तत्कालीन उपसरपंच रतन यादव और पंचायत सचिव पूनम पैंकरा के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी? क्यूंकि जाँच अधिकारिओं के द्वारा सम्बंधित आरोपियों के ऊपर कार्यवाही करने को छोड़कर विधवा महिलाओं को समझौता करने की बात कही जा रही थी की अगर 1 महीने मे आवास बन जायेगा तो आपको दिक्कत नहीं होनी चाहिए और जाँच अधिकारिओं के द्वारा उनके बयान को भी पूरा नहीं लिखा गया।
क्या वर्षों से अधूरे पड़े गरीब विधवा हितग्राहियों के गुडवत्ता विहीन आवास को तोड़कर नए आवास का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाएगा? इन सवालों का जवाब अब प्रशासनिक जांच और उसकी रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

Note :- जब मैं ग्राम पंचायत झरन के मीटिंग में बैठा हुआ था और मेरा कैमरामैन कैमरा चल रहा था तो सरपंच पति सेतराम भगत के द्वारा मेरे कैमरामैन को धमकी देकर उसको कैमरा बंद कराया गया..

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

RAIGARH NEWS

चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, स्कूटी भी जब्त

लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिक्री रकम भी जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाईतमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर...