लैलूँगा के ग्राम ढोर्रोबिजा में धूमधाम से निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

भक्ति और उत्साह के संग ढोर्रोबिजा में सजा भगवान श्री जगन्नाथ का विशाल रथ महोत्सव

spot_img

आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के पावन अवसर पर लैलूंगा विकासखंड के ग्राम ढोर्रोबिजा में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य एवं रंगारंग रथ यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
रथ यात्रा में पूरे लैलूंगा ब्लॉक से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन शामिल हुए। पूरे गांव में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला। मेले में खिलौने, मनिहारी सामग्री, गुपचुप, पान, चाउमिन, मिठाइयों सहित विभिन्न प्रकार की दुकानों ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्राम के नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं एवं स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं। ढोल, नगाड़े, मृदंग और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन पर कलाकारों ने आकर्षक प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
इस आयोजन में गांव के गोटिया गणेश राम सिदार, सरपंच भुनेश्वरी सिदार, पूर्व सरपंच मगनसाय सिदार, पंचगण प्रहलाद पैंकरा, इंदल सिदार, यमुना सिदार, सरिता सिदार, हीराधर भगत, सहदराम यादव, चंदरमती पैंकरा, मिलन सिंह यादव सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक संतोष कुमार सिदार, नारायण सिंह सिदार, खुलेश्वर विश्वकर्मा, डमरूधर सिदार, भानुप्रताप सिदार, कमलसाय, वेदराम, रामलाल भगत, ईश्वर प्रसाद, रूप सिंह, एतमसाय, राजकुमार चौहान, बुधन यादव, कार्तिक राम, पनिकराम यादव, परमेश्वर निषाद, कमला, करुणा, कुंतिला, नेहा एवं समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।
सभी श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग एवं सहभागिता से भगवान श्री जगन्नाथ की यह भव्य रथ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आयोजन ने सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संदेश दिया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्मदिन पर होटल-रेस्टोरेंट नहीं, अस्पताल पहुंचे युवा व्यापारी विक्की अग्रवाल!

मरीजों को बांटे केले और फल, सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन — मौजूद रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती सहित जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS