सरकारी जमीन के विवाद में बवाल: सरपंच पति पर फावड़े से हमला, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में


जांजगीर-चांपा, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम किरीत में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पंचायत की कार्रवाई से नाराज एक व्यक्ति ने सरपंच पति पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम किरीत निवासी राजन पात्रे सचिव के साथ तालाब ठेका की निविदा संबंधी कार्य से चॉइस सेंटर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात गांव के संतोष साहू से हुई। संतोष साहू द्वारा गोठान के पास सरकारी भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाने के लिए पंचायत पहले ही तीन नोटिस जारी कर चुकी थी।

इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में संतोष साहू ने पहले जान से मारने की धमकी दी और फिर अपने पास मौजूद फावड़े से राजन पात्रे के सिर पर वार कर दिया। हमले में राजन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें राछाभाठा अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया।

मामले की सूचना मिलते ही नवागढ़ थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी संतोष साहू (52 वर्ष), निवासी ग्राम किरीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं नवागढ़ थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा के जिला संरक्षक बने निलेन्द्र राठौर, पत्रकारों में हर्ष की लहर

हरदीबाजार। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि : क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ऑटो चालकों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ डीएसपी ट्रैफिक की चेतावनी—ओवरलोडिंग, नशे में वाहन संचालन और नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाईएसएसपी शशि मोहन सिंह...