सरकारी जमीन के विवाद में बवाल: सरपंच पति पर फावड़े से हमला, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

spot_img


जांजगीर-चांपा, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम किरीत में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पंचायत की कार्रवाई से नाराज एक व्यक्ति ने सरपंच पति पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम किरीत निवासी राजन पात्रे सचिव के साथ तालाब ठेका की निविदा संबंधी कार्य से चॉइस सेंटर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात गांव के संतोष साहू से हुई। संतोष साहू द्वारा गोठान के पास सरकारी भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाने के लिए पंचायत पहले ही तीन नोटिस जारी कर चुकी थी।

इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में संतोष साहू ने पहले जान से मारने की धमकी दी और फिर अपने पास मौजूद फावड़े से राजन पात्रे के सिर पर वार कर दिया। हमले में राजन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें राछाभाठा अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया।

मामले की सूचना मिलते ही नवागढ़ थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी संतोष साहू (52 वर्ष), निवासी ग्राम किरीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं नवागढ़ थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...