बिलासपुर चौकीदार हत्याकांड: फरार किशोरों की तलाश में कई राज्यों में पुलिस की दबिश, भड़काने वालों पर भी होगी कानूनी कार्रवाई

बिलासपुर संभाग


बिलासपुर। प्लेस ऑफ सेफ्टी/विशेष गृह में चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या और चार किशोर अपचारियों के फरार होने के मामले में बिलासपुर पुलिस ने जांच और कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना के तुरंत बाद थाना सरकण्डा में मामला दर्ज कर विशेष जांच दल गठित किए गए, जिन्हें कोरबा, रायगढ़, अनूपपुर, बिहार और उत्तर प्रदेश रवाना किया गया।

अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार तीन अन्य किशोर अपचारियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस का दावा है कि विभिन्न राज्यों से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि शासन के नियमों के अनुरूप मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पहले दिन से ही शुरू कर दी गई थी। इसके बावजूद कुछ लोग परिजनों को अव्यावहारिक मांगों और लंबे धरना-प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जो व्यक्ति मृतक के परिजनों को भड़काने, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने या अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। यदि ऐसे लोगों के विरुद्ध गंभीर आपराधिक मामले लंबित पाए जाते हैं और वे जमानत पर हैं, तो उनकी जमानत निरस्त कराने के लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

इस बीच जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार मृतक के परिवार से संपर्क बनाए रखा गया है। 18 जुलाई को मृतक की पत्नी की तबीयत खराब होने पर उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जा रही है तथा हत्या के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। साथ ही मृतक के परिवार को शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुसौर पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

चोरी के इंडक्शन चूल्हे की खरीद करने वाले कबाड़ी पर भी हुई कार्रवाई पुसौर पुलिस की सक्रिय सूचनातंत्र और त्वरित विवेचना से वारदात...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पुसौर पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

चोरी के इंडक्शन चूल्हे की खरीद करने वाले कबाड़ी पर भी हुई कार्रवाई पुसौर पुलिस की सक्रिय सूचनातंत्र और त्वरित विवेचना से वारदात...