निर्माणाधीन आंगनबाड़ी पर चोरों की नजर, बरमकेला पुलिस ने 24 घंटे में किया बड़ा खुलासा

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़


बरमकेला। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन से सरिया और पाइप चोरी कर फरार हुए चोर ज्यादा दिन पुलिस से बच नहीं सके। बरमकेला पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर सख्त संदेश गया है।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ए.के. बेक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

मामला ग्राम प्रधानपुर के निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन से सरिया और पाइप चोरी का था। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने लंबोदर चौहान (44), निवासी प्रधानपुर और धनेश्वर चौहान (35), निवासी बेंगची को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सरिया और पाइप बरामद कर लिए गए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

बरमकेला पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ए.के. बेक सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुसौर पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

चोरी के इंडक्शन चूल्हे की खरीद करने वाले कबाड़ी पर भी हुई कार्रवाई पुसौर पुलिस की सक्रिय सूचनातंत्र और त्वरित विवेचना से वारदात...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पुसौर पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

चोरी के इंडक्शन चूल्हे की खरीद करने वाले कबाड़ी पर भी हुई कार्रवाई पुसौर पुलिस की सक्रिय सूचनातंत्र और त्वरित विवेचना से वारदात...