अभियान संवदेना” में लैलूँगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार


लैलूंगा पुलिस ने नाबालिग से अभद्रता और धमकी देने वाले आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

     

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

21 जुलाई, रायगढ़ । एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर लैलूंगा पुलिस ने “अभियान संवेदना” के तहत नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चुकू शिकारी (20 साल) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

        घटना के संबंध में 15 वर्षीय पीड़िता अपने परिजनों के साथ 19 जुलाई 2026 को थाना लैलूंगा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 17 जुलाई को वह ग्राम बगुडेगा में आयोजित रथ मेले में गई थी। इसी दौरान परिचित युवक चुकू शिकारी, जिसका ससुराल ग्राम बगुडेगा में है, उसे लगातार घूरता रहा। कुछ समय बाद जब वह मेले से कुछ दूरी पर लघुशंका के लिए गई, तब आरोपी पीछे से पहुंचा और जबरन उसे पकड़ लिया। आरोपी ने उसके साथ अभद्र हरकत करते हुए उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया।

       पीड़िता ने किसी तरह अपना बचाव किया, जिस पर आरोपी ने उसे घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। भय और सामाजिक संकोच के कारण पीड़िता तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। बाद में उसने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई ।

        रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में  आरोपी चुकू शिकारी (19 वर्ष), निवासी सातकियारी, जिला देवगढ़ (ओडिशा), हाल मुकाम ग्राम बगुडेगा, थाना लैलूंगा  के विरुद्ध अपराध क्रमांक 233/2026 धारा 76, 77 भारतीय न्याय संहिता एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया। विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी चुकू शिकारी (20 साल) निवासी ग्राम सातकिरीया जिला देवगढ़ ओड़िसा को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

          रायगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में पीड़ित की पहचान की गोपनीयता बनाए रखते हुए संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

           महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी बालिका या महिला के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पीड़ितों एवं उनके परिजनों से अपील है कि ऐसे मामलों में बिना भय के तत्काल पुलिस को सूचना दें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आपातकालीन सेवा डॉयल 112 के कार्यप्रणाली की रेंज आईजी ने की समीक्षा

डॉयल 112 के नोडल अधिकारियों/डीसीसी के कर्मचारी सहित ड्यूटी में तैनात कर्मचारी/वाहन चालकों को व्हीसी के माध्यम से दिये आवश्यक दिशा-निर्देश पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा, कोतरारोड़ और जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्तअवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा, सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर    पत्रकार हीरालाल...