सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से, घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दिया

spot_img

25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत @2047 के संकल्प का बनेगा प्रतीक

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से होगी, जिसके माध्यम से जनभागीदारी के साथ 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।
         ‘आशीर्वाद का दिया’ के तहत शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही अपने घरों में दीप प्रज्वलित करेंगे। यह दीप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार, शुभकामनाओं और सेवा-सुशासन के प्रति विश्वास का प्रतीक होगा।
           अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक हितग्राहियों एवं नागरिकों को जोड़कर विकसित भारत @2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। घर-घर प्रज्वलित होने वाला प्रत्येक दीप विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता और संकल्प का संदेश देगा। जिलेवासियों से अपील की गई है कि 17 सितंबर को अपने घर में ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कर इस जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बनें। सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प के साथ जलाया गया प्रत्येक दीप इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS