रायगढ़ । भारतीय जनता युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा एवं जिला भाजपा रायगढ़ के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा युवा मोर्चा को और मजबूती एवं संगठन को और तेजी देने के लिए जिला रायगढ़ द्वारा मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है और युवा मोर्चा के साथियों के साथ और उनके साथ मिलकर भाजपा एवं संगठन के कार्यों को तेजी मिले और संगठन मजूबत हो जिससे आगे चुनावों में भी बेहतर परिणाम मिले इसके लिए संगठन ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है इसी क्रम में शेखर नायक जो कि जिला मीडिया सह प्रभारी युवा मोर्चा में है उन्हें तारापुर मंडल का प्रभारी बनाया गया है जिसके लिए उन्होंने अपने जिला के सभी शीर्ष पदाधिकारियों का धन्यवाद किया एवं उनके द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पूरी करने हर संभव प्रयाश का वादा किया








