राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा!पत्थलगांव

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा!

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पत्थलगांव एवं कोतबा बागबाहर कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया विरोध प्रदर्शन

पत्थलगांव में मोदी–धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन, इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट

बस स्टैंड इंदिरा गांधी चौक पर जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ गूंजे नारे, ब्लॉक कांग्रेस ने दर्ज कराया विरोध

पत्थलगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पत्थलगांव के तत्वावधान में बुधवार को बस स्टैंड स्थित इंदिरा गांधी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और सवाल उठाना हर जनप्रतिनिधि का अधिकार है तथा विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

कार्यक्रम में पवन अग्रवाल, श्रीमती आरती सिंह, रत्ना पैंकरा, गोविंद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मनोज तिवारी, कुलविंदर सिंह भाटिया, सुबल साय पैंकरा, सुरेंद्र यादव, मयंक रोहिल्ला, निजामुद्दीन खान, जनार्दन पंकज, धर्मेंद्र साहू, छात्र मोहन यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए इंदिरा गांधी चौक का माहौल पूरी तरह राजनीतिक नारों से गूंजता रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए मांग की कि संबंधित मुद्दों पर जवाबदेही तय की जाए और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में भीषण सड़क हादसा! लारिपानी चौक पर डंपर ने बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर, बोलेरो के उड़े परखच्चे, चालक का पैर टूटा

टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार, घायल चालक को तत्काल लैलूंगा अस्पताल भेजा गयालैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के लारिपानी बीच...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

कोतरलिया मेन रोड पर मोबाइल झपटमारी करने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तारचक्रधरनगर पुलिस ने लूटा गया वीवो मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की जब्त

तकनीकी साक्ष्यों और विवेचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर    पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़   23 जुलाई, रायगढ़ । वरिष्ठ...