

आज दिनांक 23 जुलाई, गुरुवार को लैलूँगा में एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।
यह विरोध प्रदर्शन नीट परीक्षा पेपर लीक मामले तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और छात्रों के साथ न्याय की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनकी आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्रों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी।
इस अवसर पर एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।








