
पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़
लैलूंगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के तत्वावधान और लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार के नेतृत्व में आज कुंजारा–तोलगे–मिलूपारा सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर विशाल जनआंदोलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के ग्रामीण शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम में सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनाक्रोश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत परिसर में आयोजित विशाल सभा से हुआ। सभा को लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती कुंजबिहारी सिदार, पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ठंडा राम बेहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोमती सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष वीरेंद्र शाह पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण पैंकरा तथा केशला मंडल अध्यक्ष निधि बोय ने संबोधित किया।
अपने संबोधन में विधायक श्रीमती विद्यावती कुंजबिहारी सिदार ने कहा कि कुंजारा–तोलगे–मिलूपारा मार्ग क्षेत्र की वर्षों पुरानी और अत्यंत महत्वपूर्ण मांग है। इस सड़क की जर्जर स्थिति से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और मरीजों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार केवल घोषणाएं कर रही है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा। यदि शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो कांग्रेस और भी बड़ा जनआंदोलन करेगी।
पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के अधिकारों और विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है।
जिला कांग्रेस महामंत्री श्री ठंडा राम बेहरा ने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रही है, लेकिन सरकार ने केवल आश्वासन दिए हैं। अब जनता अपने अधिकार के लिए सड़क पर उतर चुकी है और जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोमती सिंह ने कहा कि खराब सड़क के कारण महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान करनी चाहिए।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री वीरेंद्र शाह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कुंजारा–तोलगे–मिलूपारा सड़क क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा है। सरकार ने कई बार आश्वासन दिए, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। यदि शीघ्र प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देकर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
सभा के पश्चात सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय की ओर कूच किए। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए “विष्णुदेव सरकार सड़क बनाओ या गद्दी छोड़ो”, “कुंजारा–तोलगे–मिलूपारा सड़क बनाना होगा, बनाना होगा” तथा “जनता का पैसा, जनता का अधिकार” जैसे गगनभेदी नारे लगाए।
एसडीएम कार्यालय पहुंचने पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स के सामने कार्यकर्ता डटे रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता बैरिकेड्स पार करते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे और प्रशासन का घेराव कर सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
आंदोलन के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कुंजारा–तोलगे–मिलूपारा सड़क निर्माण के लिए शीघ्र प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर कार्य प्रारंभ कराने की मांग की। प्रशासन की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि मांग को शासन तक प्राथमिकता के साथ भेजते हुए आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया शीघ्र आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल एवं सेक्टर अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आंदोलन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लक्ष्मण पटेल सीताराम यादव विनोद पटेल धनोरम यादव, आलोक गोयल, अपरांश सिन्हा,सतीश शुक्ला, प्रमोद प्रधान, सीताराम यादव, दुर्योधन यादव, शिव शंकर प्रधान, शंकर सय सिदार, कंस राम प्रजा, उजियार रतिया, पोथीसिंह, रघुमानी गुप्ता, इंद्र साय टोप्पो, दसकेतन यादव, मोहन पटेल, सुनीता बड़ा, तेज सिंह दीवान, जगलाल भगत, शंकर लाल यादव, ललित रतिया, खगेश्वर मालाकार, अपरांश सिंहा, रोशन साहू, सम्राट महंत, विक्की वैष्णव, शकुंतला भगत, दिलीप केरकेट्टा, कौशल्या साहू, मोहनलाल साहू, रायमती चौहान, रामप्यारी सिद्धार्थ, मनीराम कुजूर, सदानंद निषाद, अनु तिर्की, पूर्णावती पैंकरा, खगेश्वर प्रधान, करुणा प्रधान, आदि के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम जनता शामिल रहे।








