2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट

“2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

नवमनोनीत पदाधिकारियों ने ली निष्ठा की शपथ, बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प, प्रदेश नेताओं ने सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान।

कोतबा-बागबहार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा-बागबहार की प्रथम मासिक बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

बैठक में नवमनोनीत पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति निष्ठा, अनुशासन एवं संगठन की मजबूती के लिए शपथ दिलाई गई। इसके बाद क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सभी नए पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

बैठक के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। “हमारा बूथ सबसे मजबूत” अभियान को प्राथमिकता देते हुए मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से विपक्ष की सशक्त भूमिका निभाते हुए जनता के बीच पहुंचकर वर्तमान सरकार की नीतियों एवं विफलताओं को उजागर करने का आह्वान किया गया।

बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव रत्ना पैंकरा, प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव सुकृत सिंह सिदार तथा प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के वीरेंद्र एक्का ने संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाना होगा और सरकार की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना होगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह, मुकेश पैंकरा, पंकज शर्मा, नगर पंचायत सभापति एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष आकाश मित्तल, मुरली यादव, महामंत्री अमन शर्मा, अंकित खाखा, मंडल उपाध्यक्ष शेखर यादव, युवक कांग्रेस से दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव, सुरेंद्र राजपूत, तंकेश्वर यादव, पूर्व पार्षद अरुण जांगड़े, संजय शर्मा, कौशल पैंकरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में पार्टी की मजबूती, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...