लैलूंगा | 26 जुलाई 2026 | गुप्त खबर न्यूज़
गुप्त खबर न्यूज़ के उपसंपादक एवं लैलूंगा संदेश 24 के संपादक श्री योगेश कुमार चौहान का जन्मदिन आज हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पत्रकारिता, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ, सफल और उज्ज्वल जीवन की कामना की।
योगेश कुमार चौहान अपनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित को समर्पित पत्रकारिता के लिए क्षेत्र में एक अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने अनेक सामाजिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर आमजन की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।
जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर गुप्त खबर न्यूज़ परिवार ने उनके सुखद, समृद्ध एवं सफल जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनकी लेखनी सदैव सत्य, निष्पक्षता और जनहित की आवाज़ बनकर समाज का मार्गदर्शन करती रहे।
गुप्त खबर न्यूज़ परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं—
“ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका प्रत्येक दिन नई ऊर्जा, नई उपलब्धियों और नई सफलताओं से परिपूर्ण हो। आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।”
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, योगेश कुमार चौहान जी!
— गुप्त खबर न्यूज़ परिवार
“राज की बड़ी खबर”








