रायगढ़ जिले के लैलूँगा विकासखंड अंतर्गत नकटामार (भरतपुर) में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ निकाली गई

spot_img

। इस पावन अवसर पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

नकटामार (भरतपुर) में रविवार, 26 जुलाई 2026 को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की रथ यात्रा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुई।
रथ यात्रा में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ रथ को खींचा और “जय जगन्नाथ” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।
आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई थीं। रथ यात्रा मार्ग पर भक्ति संगीत, पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दुकानदारों एवं खिलौना विक्रेताओं की भी अच्छी खासी भीड़ रही, जिससे मेले जैसा माहौल देखने को मिला।

नकटामार (भरतपुर) की यह भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण बनी। भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

रिपोर्टर: _रोहित कुमार चौहान _______
स्थान: नकटामार (भरतपुर), लैलूंगा, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS