सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 10 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस एवं बीट आरक्षकों द्वारा थाना क्षेत्र के चिन्हित अड्डेबाजी स्थलों पर लगातार जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान सार्वजनिक शांति भंग करने एवं क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 10 लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी हिदायत भी दी।सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति नशाखोरी, अड्डेबाजी या सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी गतिविधियों में शामिल दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी लगातार और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल बरामद

बिलासपुर। थाना कोटा पुलिस ने राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...