जांजगीर-चांपा
*बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज पूजन एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन 29 जुलाई 2026 बुधवार को अपराह्न 3 बजे से सायं 6 बजे तक बिर्रा स्थित आचार्य चाणक्य सभागार में सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को पुनर्स्थापित करना तथा कला-संगीत के माध्यम से सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देना है। कार्यक्रम की शुरुआत नटराज भगवान के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से होगी जिसके पश्चात धर्माचार्य भागवत किरीट पंडित राजेंद्र शर्मा जी महाराज, (भागवताचार्य टेमर -सक्ती),नव पदस्थ बम्हनीडीह विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार चतुर्वेदी तथा संगीताचार्य आदरणीय के. आर. कश्यप जी गुडरूकला (हसौद) का विधिवत पाद पूजन किया जाएगा। इसके उपरांत संगीत जगत के वरिष्ठ मार्गदर्शकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें संगीत मार्गदर्शक आर. के. सोनवानी, संगीत गुरु एन. आर. भारद्वाज, संतोष कश्यप, दिलीप पटेल, नील कमल श्रीवास, एल. एन. कुर्रे सहित गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय से जुड़े सभी गुरुजनों का शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया जाएगा तथा सभी की सामूहिक आरती कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गुरु की महिमा पर आधारित भजन, शास्त्रीय गायन एवं वादन की मनोहारी प्रस्तुतियां दी जाएंगी जो गुरु-शिष्य संबंध की गहराई को दर्शाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मणिलाल कश्यप करेंगे जबकि जनपद सदस्य के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में एकादशिया साहू सरपंच प्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ पत्रकार टीके दुबे के सुपुत्र डॉ उमेश दुबे जी (शिक्षक),पूर्व एसडीओ बनवारी लाल कश्यप, मोहन लाल कश्यप, डॉ. शुभम शुक्ला संचालक (शुक्ला हेल्थ केयर हॉस्पिटल) बिर्रा, दिनेश चंद्रा संचालक (डीपीएस स्कूल बिर्रा), धनेश मिश्रा संचालक वंदेमातरम स्कूल नवागढ़, बी. एल. सागर संचालक कैरियर प्वाइंट स्कूल बिर्रा, डॉ. प्रियंका शुक्ला संचालिका शुक्ला इंटरनेशनल स्कूल बिर्रा एवं स शि. म. विद्यालय बिर्रा की प्राचार्य श्रीमती सुप्रिया शुक्ला सहित जिले के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। संस्कार भारती के जिला महामंत्री मनोज तिवारी एवं संगीत महाविद्यालय के प्रवक्ता जितेंद्र तिवारी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल पूजन का पर्व नहीं बल्कि ज्ञान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिवस है। उन्होंने क्षेत्रवासियों संस्कार भारती के सदस्य ,पदाधिकारी एवं शिष्य ,प्रशिक्षुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा राष्ट्र की उन्नति एवं मानसिक शांति के लिए आयोजित इस सांस्कृतिक चेतना के कार्यक्रम को सफल बनाएं।








