डिजिटल शिक्षा की ओर बम्हनीडीह की मजबूत पहल, 20 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण से शिक्षक बन रहे और अधिक दक्ष

spot_img

कक्षा 7वीं की नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रोज़ाना ऑनलाइन जुड़ रहे शिक्षक, नवाचार और गतिविधि-आधारित शिक्षण पर विशेष जोर

बम्हनीडीह। शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बम्हनीडीह विकासखंड में कक्षा 7वीं की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित 20 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। एससीईआरटी रायपुर एवं डाइट जांजगीर के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण का संचालन विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी के निर्देशन एवं बीआरसी एच.के. बेहार के समन्वय में किया जा रहा है। 18 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुआ यह प्रशिक्षण प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से 7:30 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हो रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक जितना अधिक सीखेंगे, उतना ही प्रभावी ढंग से विद्यार्थियों तक ज्ञान पहुंचा सकेंगे। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे कक्षा में गतिविधि-आधारित शिक्षण, सरल भाषा और नवाचारों का अधिकाधिक उपयोग करें, जिससे विद्यार्थियों में सीखने की रुचि बढ़े और उनकी समझ विकसित हो।

बीआरसी एच.के. बेहार ने कहा कि नई पाठ्यपुस्तकों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विषयवस्तु को अधिक व्यावहारिक और दक्षताधारित बनाया गया है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, एनसीएफ तथा भाषा और गणितीय दक्षताओं के साथ प्रभावी शिक्षण-अधिगम की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है। विषय विशेषज्ञ (बीआरजी) विभिन्न गतिविधियों, उदाहरणों और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक और उपयोगी बना रहे हैं।

प्रशिक्षण के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन सहित सभी विषयों की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। साथ ही कला समेकित शिक्षण, दक्षताधारित मूल्यांकन, भाषा कौशल विकास और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

विकासखंड के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में सहभागिता कर रहे हैं। प्रतिभागियों का कहना है कि इस प्रशिक्षण से उन्हें नई शिक्षण तकनीकों और नवीन पाठ्यक्रम की बेहतर समझ मिली है, जिसका सीधा लाभ विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिलेगा।

बम्हनीडीह विकासखंड का यह ऑनलाइन प्रशिक्षण अभियान शिक्षा में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण अध्यापन और शिक्षक क्षमता निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बनकर सामने आ रहा है।

spot_img
spot_img

Recent Posts

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...

CHHATTISGARH NEWS

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...

RAIGARH NEWS

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...