spot_img
spot_img

‘तुंहर टोकन’ ऐप से घर बैठे टोकन, किसानों को धान बेचने में मिली बड़ी सहूलियत

spot_img
spot_img
spot_img

धान खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने से मिली मुक्ति, ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से समय की बचत; किसान लक्ष्मण सिदार ने बताई खरीदी व्यवस्था की सुविधाएं

मोबाइल ऐप से घर बैठे मिला धान विक्रय का टोकन

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और समिति स्तर पर टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को धान बेचने के लिए टोकन लेने में काफी सहूलियत मिल रही है। ग्राम कोसमनारा के किसान लक्ष्मण सिदार ने ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही धान विक्रय का टोकन प्राप्त किया।

धनागर खरीदी केंद्र में 27 कट्टा धान बेचा

किसान लक्ष्मण सिदार ने बताया कि मोबाइल ऐप से टोकन कटवाने के कारण उन्हें खरीदी केंद्र के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े। इससे समय की बचत हुई और धान बेचने की प्रक्रिया भी आसान रही। वे धनागर धान खरीदी केंद्र में 27 कट्टा धान लेकर पहुंचे, जहां उन्हें उपज बेचने तक किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल और किसानों के लिए सुविधाएं

लक्ष्मण सिदार ने खरीदी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। उन्होंने बताया कि केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कांटे से पारदर्शी तौल की सुविधा के साथ पेयजल और छांव की व्यवस्था भी उपलब्ध है। उनके अनुसार ऑनलाइन टोकन प्रणाली और खरीदी केंद्रों में बेहतर सुविधाओं से किसानों को राहत मिल रही है।

सम्मान निधि और बोनस से किसानों को आर्थिक संबल

किसान लक्ष्मण सिदार ने कहा कि किसान सम्मान निधि से उन्हें आर्थिक सहायता मिल रही है। वहीं प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और बोनस जैसी सुविधाएं भी किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं। इन योजनाओं से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है और खेती-किसानी को मजबूत बनाने में मदद मिल रही है।

किसान ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

किसान लक्ष्मण सिदार ने किसानों के हित में संचालित योजनाओं और धान खरीदी की सुविधाजनक व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 27 नवंबर को चलेगा बाल विवाह मुक्त अभियान, विशेष ग्राम सभाओं के साथ स्कूल-कॉलेजों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

बाल विवाह के खिलाफ जिलेभर में जुटेगा जनसमर्थन, लोगों को दिलाई जाएगी बाल विवाह रोकने और विरोध करने की शपथ विशेष ग्राम सभाओं में होगी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS