पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलासपुर रेंज
• आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने ली रेलवे सुरक्षा समिति की अहम बैठक

सीसीटीव्ही/एफ.आर.एस. तकनीक के कैमरें लगाये जाने के निर्देश।
• रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में रात्रि में असामाजिक तत्वों के जमावड़े के विरूद्ध अंकुश लगाने दिये गये निर्देश।
• अवैध कबाड़, मादक पदार्थ गांजा, नशीली टेबलेट, इंजेक्शन इत्यादि की रेलवे के माध्यम से तस्करी रोकने के लिए संयुक्त कार्यवाही के दिये गये निर्देश

           

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

दिनांक 28.07.2026 को राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा  रेलवे सुरक्षा बल (RPF), शासकीय रेल पुलिस (GRP) और रेंज के रेलवे लाइन से जुड़े जिलों (बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं सक्ती) के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना, अपराधों पर अंकुश लगाना और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करना था।

               बैठक में श्रीवास, एडीआरएम, रजनेश सिंह उमनि/वरि.पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, श्री दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक, रेल, रायपुर, सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कोरबा, सौरभ कुमार, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, आर.पी.एफ, बिलासपुर, प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, सक्ती, मनोज कुमार खिलारी, पुलिस अधीक्षक गौ.पे.म.,  उमेश कश्यप, अति० पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा, श्री अनिल सोनी, अति० पुलिस अधीक्षक रायगढ, गगन कुमार भापुसे, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, तोबियस खाखा उप पुलिस अधीक्षक रेल, बिलासपुर तथा  विवेक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, रेंज पु.म.नि. कार्यालय बिलासपुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के प्रमुख निर्णय एवं दिशा-निर्देश :- CCTV व फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) : रेलवे स्टेशनों पर CCTV कैमरे और FRS तकनीक लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी जिला पुलिस अधीक्षकों (SPs) को निर्देश दिया गया है कि वे एक माह के भीतर आदतन अपराधियों, नशा तस्करों और लापता बच्चों का डेटाबेस RPF को सौंपें, ताकि अपराधियों को आसानी से ट्रैक किया जा सके।

मादक पदार्थों व अवैध कबाड़ पर ‘जॉइंट स्ट्राइक’ : ट्रेनों के माध्यम से होने वाली गांजा, हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए RPF, GRP और जिला पुलिस की ‘जॉइंट सरप्राइज चेकिंग टीम’ बनाई जाएगी। साथ ही, रेलवे का सामान चुराने वाले कबाड़ियों के नेटवर्क को ध्वस्त कर RPUP एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रात्रि गश्त और 100% चेकिंग : रेलवे स्टेशन परिसर में रात के समय असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए। पेंड्रा रोड जैसी घटनाओं को देखते हुए रात में रुकने वाली ट्रेनों की 100% चेकिंग सुनिश्चित की जाएगी और स्टेशनों पर खड़े लावारिस वाहनों की सघन जांच होगी।

‘रेल मदद’ ऐप की सराहना : महिला छेड़छाड़, चोरी और मानव तस्करी जैसी वारदातों को रोकने व त्वरित कार्रवाई के लिए ‘रेल मदद’ ऐप और RPF के सूचना नेटवर्क की सराहना की गई।

यातायात व इंफ्रास्ट्रक्चर मुद्दे : सक्ती के जेठा स्टेशन अंडरब्रिज की तकनीकी खामियों की जांच के लिए संयुक्त सर्वे टीम बनेगी। पेंड्रा, खरसिया और सक्ती में ट्रैफिक जाम की समस्या सुलझाने के लिए ओवरब्रिज (Flyover) के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बाराद्वार में संडे मार्केट की भीड़ के मद्देनजर रेलवे फाटक पर सुरक्षा बल की तैनाती होगी।

साइबर अपराधों पर लगाम : रेलवे वाईफाई का दुरुपयोग कर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों को ट्रैक करने के लिए विशेष साइबर मॉक ड्रिल (Mock Drill) आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

                 आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रेलवे परिक्षेत्र में CCTV/FRS लगाने, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु संयुक्त चेकिंग टीम बनाने और रात्रि गश्त व साइबर निगरानी सख्त करने के निर्देश दिए तथा सभी अधिकारियों को इन निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर। सेंट्रल जेल बिलासपुर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने गैसीफायर प्लांट...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ, बिहान मिशन ने दिया ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की...

रायगढ़ -छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) जिला इकाई, जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को व्यक्तिगत उद्यम ऋण सुविधा से जोड़ने के...