spot_img
spot_img

स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी

spot_img
spot_img
spot_img


        रायगढ़, 7 सिंतबर ।  आज दिनांक 07/09/2026 को दोपहर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चक्रधरनगर में स्कूल के लंच ब्रेक के समय 6-7 बाहरी लड़के स्कूल की दीवार को फांदकर स्कूल अंदर प्रवेश किये और कक्षा 9वी के छात्र (16 वर्ष) को कक्षा से बाहर बुलाये । इतने में दो लड़कों ने छात्र पर चाकू जैसे हथियार से हमला कर वहां से भाग निकले । छात्र के कमर से नीचे चोट आयी है  । स्कूल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज से छात्र पर हमला करने वाले दोनों लड़कों की पहचान स्पष्ट कर दोनों को पकड़ा गया है जिससे पूछताछ में उनके साथ मारपीट के लिए साथ आये एक और लड़के को पकड़ा गया है । देर शाम तक तीन आरोपित पकड़े गये हैं, तीनों नबालिग हैं ।

           तीन नबालिगों ने छात्र के साथ मारपीट करने के अपराध को स्वीकार किया है । प्रारंभिक पूछताछ में घायल छात्र के साथ इनकी पूर्व मित्रता और कुछ पहले झगड़ा विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी है । घटना में घायल हुए छात्र की स्थिति सामान्य है फिलहाल उसका जिला अस्पताल रायगढ़ में ईलाज जारी है। अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है ।

          घटना को लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के आवेदन पर से चक्रधरनगर पुलिस मामले में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

CHHATTISGARH NEWS

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...