spot_img
spot_img

रायगढ़ के परसा गांव में बनेंगे प्राथमिक और माध्यमिक शाला के नए भवन, डीएमएफ से 33.90 लाख स्वीकृत

spot_img
spot_img
spot_img

प्राथमिक शाला के लिए 14.30 लाख और माध्यमिक शाला के लिए 19.60 लाख रुपये मंजूर, बच्चों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण

रायगढ़, 24 अक्टूबर 2026। जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल की गई है। धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बैरागी के आश्रित ग्राम परसा में प्राथमिक और माध्यमिक शाला के नए भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से कुल 33 लाख 90 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। नए भवन बनने से गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर और सुविधायुक्त वातावरण मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की पहल पर जिले में शिक्षा सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएमएफ की राशि का उपयोग किया जा रहा है। परसा में स्कूल भवनों का निर्माण इसी क्रम में किया जा रहा है।

प्राथमिक शाला के लिए 14.30 लाख, माध्यमिक शाला के लिए 19.60 लाख

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, नवीन प्राथमिक शाला भवन के निर्माण के लिए 14 लाख 30 हजार रुपये तथा नवीन माध्यमिक शाला भवन के लिए 19 लाख 60 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दोनों निर्माण कार्यों को उच्च प्राथमिकता में रखा गया है।

यह स्वीकृति डीएमएफ की शासी परिषद की 11 मई 2026 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप जारी की गई है। निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपी गई है।

डीएमएफ का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। परसा में स्कूल भवनों का निर्माण इसी उद्देश्य के तहत किया जा रहा है। नए भवनों से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर स्थान मिलेगा और गांव में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन अनिवार्य

जिला प्रशासन ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण शुरू होने से पहले, कार्य के दौरान और निर्माण पूरा होने के बाद स्थल की तस्वीरें लेना अनिवार्य किया गया है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पीएम किसान की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को आएगी, किसानों के खाते में भेजे जाएंगे 2,000 रुपये

केंद्र सरकार ने जारी की किस्त की तारीख, पात्र किसानों को सालाना मिलते हैं 6,000 रुपये नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) का...

CHHATTISGARH NEWS

पीएम किसान की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को आएगी, किसानों के खाते में भेजे जाएंगे 2,000 रुपये

केंद्र सरकार ने जारी की किस्त की तारीख, पात्र किसानों को सालाना मिलते हैं 6,000 रुपये नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) का...

RAIGARH NEWS