spot_img
spot_img

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत; छह घायल

spot_img
spot_img
spot_img

फरसगांव के गट्टीपलना मोड़ पर रात 10 बजे हुआ हादसा, दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

फरसगांव। थाना क्षेत्र के गट्टीपलना मोड़ पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में आर्मी जवान सुंदरलाल नेताम की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान मनीष नेताम समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सात लोग सवार होकर पांडेआठगांव में आयोजित कार्यक्रम देखने जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10 बजे गट्टीपलना मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार लोग घायल हो गए।

सड़क सुरक्षा समिति ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने ग्राम पल्ली निवासी आर्मी जवान सुंदरलाल नेताम, पिता सुबेलाल नेताम, को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल जवान मनीष नेताम का उपचार जारी है।

पांच अन्य लोग भी घायल

हादसे में घायल अन्य लोगों की पहचान नंदलाल नेताम, दिनेश नेताम, सुनेश मरकाम और तेजलाल नेताम, सभी निवासी ग्राम पल्ली, तथा परदेशी कोर्राम निवासी आलोर के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का फरसगांव अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। फरसगांव थाना पुलिस ने हादसे की जानकारी लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

🚨🔥 रायगढ़ में पुलिस का ‘प्रहार’! 17.650 टन कबाड़ से लदा ट्रक जब्त, मचा हड़कंप; कीमत ₹5.29 लाख

ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्ततमनार चौक के पास पकड़ा गया...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS