WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

गुरु भक्ति और सादगी की मिसाल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं संग पंगत में बैठकर ग्रहण किया भंडारा प्रसाद

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

रायगढ़ -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय पहुंचकर गुरु के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए। इस दौरान उन्होंने अपनी सादगी और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था का परिचय देते हुए गुरु दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।

मौके पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री का यह आत्मीय और सहज व्यवहार उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के साथ समान भाव से बैठकर प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक समरसता, सेवा और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के मूल्यों को सशक्त संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान,सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,गुरुपाल भल्ला,श्रीकांत सोमावार,सुभाष पाण्डेय,विकास केडिया,विवेक रंजन सिन्हा,पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक हुई

देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने दिल्ली में जुटेंगे देशभर के पत्रकार 1 दिसंबर को होने वाले अनिश्चितकालीन धरने में छत्तीसगढ़ से सैकड़ों की...

CHHATTISGARH NEWS

1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक हुई

देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने दिल्ली में जुटेंगे देशभर के पत्रकार 1 दिसंबर को होने वाले अनिश्चितकालीन धरने में छत्तीसगढ़ से सैकड़ों की...

RAIGARH NEWS

बेरीवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, गौरी शंकर मंदिर से अग्रोहा भवन तक निकली कलश यात्रा

राधा भक्ति में मन लगाकर पापरहित जीवन जिएं, धन कमाएं और जनसेवा में लगाएं : पं. ओमप्रकाश शर्माबेरीवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...