WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

गुरु भक्ति और सादगी की मिसाल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं संग पंगत में बैठकर ग्रहण किया भंडारा प्रसाद

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

रायगढ़ -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय पहुंचकर गुरु के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए। इस दौरान उन्होंने अपनी सादगी और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था का परिचय देते हुए गुरु दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।

मौके पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री का यह आत्मीय और सहज व्यवहार उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के साथ समान भाव से बैठकर प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक समरसता, सेवा और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के मूल्यों को सशक्त संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान,सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,गुरुपाल भल्ला,श्रीकांत सोमावार,सुभाष पाण्डेय,विकास केडिया,विवेक रंजन सिन्हा,पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने के मामले में कलेक्टर सख्त

मस्तूरी के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी का मामला, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को थमाया नोटिसबिलासपुर, 12 सितंबर 2026। मस्तूरी विकासखंड के शासकीय...

CHHATTISGARH NEWS

बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने के मामले में कलेक्टर सख्त

मस्तूरी के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी का मामला, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को थमाया नोटिसबिलासपुर, 12 सितंबर 2026। मस्तूरी विकासखंड के शासकीय...

RAIGARH NEWS