
तीजा पर्व के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने क्षेत्र की सभी तीजहारिन दीदी-बहिनी मन को करु भात की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है।
दुष्यंत शर्मा ने कहा कि यह पर्व परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और आपसी प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने सभी तीजहारिन बहनों के सुखमय जीवन एवं परिवार में खुशहाली की कामना करते हुए पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।








