WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

शिक्षकों के सम्मान में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लैलूँगा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

लैलूंगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, लैलूंगा द्वारा 10 सितंबर 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, लैलूंगा में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षकों का सम्मान कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। समारोह में चैंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुशील अग्रवाल, अध्यक्ष श्री मनीष मित्तल एवं महामंत्री श्री विपुल मित्तल की विशेष भूमिका रहेगी।

श्री सुशील अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला हैं। उनके द्वारा विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन एवं जीवन के सही मूल्यों की सीख भी दी जाती है। ऐसे कर्मयोगी शिक्षकों का सम्मान करना समाज का गौरव है।

वहीं चैंबर अध्यक्ष श्री मनीष मित्तल ने कहा कि शिक्षक सम्मान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की ओर से गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। चैंबर भविष्य में भी समाजहित से जुड़े ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

चैंबर महामंत्री श्री विपुल मित्तल ने बताया कि समारोह में क्षेत्र के सम्माननीय शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी तथा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, लैलूंगा शाखा एवं बंटी ऑटो मोबाइल्स, लैलूंगा का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, लैलूंगा ने सभी सम्माननीय शिक्षकों एवं नगरवासियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्मअभियान संवेदना” में युवती की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने दुष्कर्म के...

        रायगढ़, 9 सितंबर । एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा महिलाओं तथा नाबालिगों की शिकायत, रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS