spot_img
spot_img

सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

spot_img
spot_img
spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


         रायगढ़, 10 सितंबर । तमनार क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लकड़ी से लदा वन विभाग का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार एक श्रमिक उसके नीचे दब गया। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी और हाइड्रा क्रेन की सहायता से श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

         जानकारी के अनुसार नागरामुड़ा, तमनार से वन विभाग की ट्रक में लकड़ियां लोड कर रायगढ़ डिपो ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कसडोल और घटोरिया मंदिर के बीच अमरैय्या के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ट्रक सड़क किनारे पलट गया।

          हादसे के समय ट्रक के केबिन में चालक और कुछ श्रमिक सवार थे। ट्रक पलटने के बाद उन्होंने केबिन तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान श्रमिक रजी उरांव, पिता धनसाय उरांव, निवासी उर्दना, रायगढ़ ट्रक के नीचे फंस गया। उसका कमर से नीचे का हिस्सा ट्रक के नीचे दबा हुआ था।

पुलिस की तत्परता से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

          घटना की सूचना मिलते ही तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पहले ट्रक के नीचे फंसे श्रमिक के आसपास की मिट्टी हटाकर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक का वजन अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली।

       स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जेसीबी बुलवाई। इसके बाद भी श्रमिक को सुरक्षित निकालना संभव नहीं होने पर स्थानीय कंपनी से हाइड्रा क्रेन मंगवाई गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर सावधानीपूर्वक ट्रक को उठवाया और कड़ी मशक्कत के बाद रजी उरांव को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला।

        पुलिस ने रेस्क्यू के साथ-साथ घायल श्रमिक को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी भी कर ली थी। घटनास्थल पर पहले ही एंबुलेंस बुला ली गई थी। श्रमिक के बाहर निकलते ही उसे एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल रवाना किया गया।

          तमनार पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई कर ट्रक के नीचे फंसे श्रमिक को समय रहते बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सका।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा में छात्रावास व्यवस्था पर बड़ा सवाल! अधीक्षिका की कथित गैरहाजिरी पर मचा हड़कंप, BEO बोले—“छुट्टी नहीं ली है, नोटिस जारी करता हूं!”🔥 छात्रावास...

लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप!छात्रावास की अधीक्षिका पर मनमानी के सवाल! स्कूल और हॉस्टल से कथित तौर पर नदारद, मुकडेगा...