
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय राज ने कहा कि पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति, कृषि और पशुधन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व किसानों और पशुधन के प्रति सम्मान के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है।उन्होंने कामना की कि पोरा तिहार सभी ग्रामवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए तथा ग्राम पंचायत बोईदा निरंतर विकास की ओर आगे बढ़े। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से पर्व को आपसी सौहार्द एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील की।








