spot_img
spot_img

अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


    रायगढ़, 9 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत कापू पुलिस ने महिला से छेड़खानी के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णमोहन यादव (34 वर्ष), पिता युधिष्ठिर यादव, निवासी पुटुकछार, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

            जानकारी के अनुसार, पीड़िता (35 वर्ष) ने दिनांक 08 सितंबर 2026 को थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि दिनांक 05 सितंबर 2026 को ग्राम डुमरनारा में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम खम्हार-पुटुकछार निवासी कृष्णमोहन यादव ने उसे अकेला पाकर हाथ-बांह पकड़कर खींचतान कर छेड़खानी की।

       घटना के बाद सामाजिक रूप से बेइज्जती महसूस होने के कारण महिला ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। बाद में परिवार से चर्चा करने के पश्चात उसने दिनांक 08 सितंबर को थाना कापू पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।
     
            महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर महिला पुलिस अधिकारी से पीड़िता का कथन दर्ज कराया तथा उसका मेडिकल परीक्षण कराया। प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया।

         पुलिस टीम ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में आरोपी की पतासाजी करते हुए ग्राम सुपकालो में उसके रिश्तेदार के घर दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी पुलिस से बचने के लिए लुक-छिप रहा था, जिसे पुलिस टीम ने हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी कृष्णमोहन यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

         आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी एवं हमराह पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा में छात्रावास व्यवस्था पर बड़ा सवाल! अधीक्षिका की कथित गैरहाजिरी पर मचा हड़कंप, BEO बोले—“छुट्टी नहीं ली है, नोटिस जारी करता हूं!”🔥 छात्रावास...

लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप!छात्रावास की अधीक्षिका पर मनमानी के सवाल! स्कूल और हॉस्टल से कथित तौर पर नदारद, मुकडेगा...