spot_img
spot_img

रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल : “साइबर जागृति अभियान” में लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img


   रायगढ़, 10 सितंबर । जिला रायगढ़ पुलिस द्वारा नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत साइबर अपराध जागरूकता लघु फिल्म प्रतियोगिता की घोषणा की गई है । इस प्रतियोगिता की थीम लाइन —“संकल्प: साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़।”

         यह प्रतियोगिता रायगढ़ पुलिस की जन-जागरूकता पहल है, जिसका उद्देश्य रचनात्मक फिल्मों और प्रभावशाली कहानियों के माध्यम से साइबर अपराधों के तरीकों, उनके दुष्परिणामों, चेतावनी संकेतों, बचाव के उपायों तथा जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना है। अभियान में रोटरी क्लब – रायगढ़ एवं अन्य संस्थानों  का सहयोग रहेगा तथा प्रतियोगिता का प्रबंधन Take 3 Studios द्वारा किया जाएगा।

        आज आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने बताया कि तेजी से बढ़ते डिजिटल लेन-देन और सोशल मीडिया के उपयोग के साथ साइबर अपराधों के तरीके भी लगातार बदल रहे हैं। अपराधी भय, लालच, विश्वास, जल्दबाजी और तकनीकी जानकारी की कमी का लाभ उठाकर नागरिकों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना ही पर्याप्त नहीं है; नागरिकों को पहले से सतर्क, जागरूक और डिजिटल रूप से जिम्मेदार बनाना भी आवश्यक है।

        लघु फिल्म प्रतियोगिता के माध्यम से फिल्मकारों, विद्यार्थियों, युवाओं, कंटेंट क्रिएटर्स, सामाजिक संस्थाओं तथा आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा का संदेश सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। मोबाइल फोन से बनाई गई फिल्में भी स्वीकार की जाएंगी और उन्हें विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के प्रमुख विषय

        प्रतिभागी किसी भी प्रकार के साइबर अथवा डिजिटल अपराध पर फिल्म हिंदी, इंग्लिश और छत्तीसगढ़ी भाषा में  बना सकते हैं। प्रमुख विषयों में शामिल हैं:

वरिष्ठ नागरिकों के विरुद्ध साइबर अपराध
डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी पुलिस, CBI, कस्टम या बैंक अधिकारी बनकर ठगी
हनीट्रैप, सेक्सटॉर्शन, ब्लैकमेल और ऑनलाइन जबरन वसूली
OTP, UPI, QR कोड, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग धोखाधड़ी
फिशिंग ईमेल, फर्जी SMS, कॉल और लिंक के माध्यम से ठगी
APK फाइल एवं अनजान मोबाइल एप डाउनलोड करवाकर की जाने वाली ठगी
स्क्रीन शेयरिंग, रिमोट एक्सेस एप और मालवेयर से संबंधित अपराध
पहचान की चोरी, SIM स्वैप और सोशल मीडिया अकाउंट टेकओवर
साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न, ट्रोलिंग, साइबर स्टॉकिंग और डॉक्सिंग
फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, डीपफेक, मॉर्फिंग और प्रतिरूपण
फर्जी निवेश, ट्रेडिंग, क्रिप्टोकरेंसी और त्वरित लाभ संबंधी धोखाधड़ी
फर्जी नौकरी, वर्क-फ्रॉम-होम, टास्क और लोन एप घोटाले
ई-कॉमर्स, टिकट, कूरियर, रिफंड और कस्टमर केयर से जुड़ी ठगी
महिलाओं एवं बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा
रैनसमवेयर, डेटा चोरी और बिजनेस ईमेल कम्प्रोमाइज
फेक न्यूज, डिजिटल गोपनीयता और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार

     प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई है कि वे केवल अपराध की घटना न दिखाएं, बल्कि उसके चेतावनी संकेत, रोकथाम के उपाय और सुरक्षित रिपोर्टिंग की जानकारी भी प्रस्तुत करें।

प्रतियोगिता की श्रेणियां

       प्रतियोगिता दो अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित की जाएगी:

श्रेणी ‘अ’ —3 से 6 मिनट

        इस श्रेणी में फिल्म की अवधि 3 मिनट से अधिक और अधिकतम 6 मिनट होनी चाहिए। यह श्रेणी विस्तृत कहानी, पात्रों, अपराध की प्रक्रिया, पीड़ित पर प्रभाव तथा समाधान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने वाली फिल्मों के लिए है।

पुरस्कार :

प्रथम पुरस्कार—₹1,00,000
द्वितीय पुरस्कार—₹75,000
तृतीय पुरस्कार—₹50,000

श्रेणी ‘ब’ 1—3 मिनट तक

       इस श्रेणी में फिल्म अथवा रील की कुल अवधि अधिकतम 3 मिनट होनी चाहिए। यह श्रेणी एक स्पष्ट घटना, प्रभावशाली चेतावनी या संक्षिप्त जन-जागरूकता संदेश पर आधारित फिल्मों के लिए है।

पुरस्कार :

प्रथम पुरस्कार—₹75,000
द्वितीय पुरस्कार—₹50,000
तृतीय पुरस्कार—₹25,000

महत्वपूर्ण तिथियां

प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि : 24 सितंबर 2026
परिणाम की घोषणा : 27 सितंबर 2026
परिणाम स्थल: ऑडिटोरियम, रायगढ़

     प्रतियोगिता के लिए फिल्म मौलिक होनी चाहिए। प्रतिभागी के पास फिल्म में प्रयुक्त संगीत, दृश्य, चित्र तथा अन्य सामग्री के आवश्यक अधिकार होने चाहिए। संवेदनशील मामलों में पीड़ित की पहचान और निजी जानकारी सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। चयनित फिल्मों का उपयोग जन-जागरूकता तथा सोशल मीडिया प्रचार के लिए किया जा सकता है।

      फिल्म सीधे आवेदन फॉर्म में अपलोड नहीं करनी होगी। प्रतिभागी अपनी फिल्म Google Drive अथवा किसी अन्य विश्वसनीय फाइल-होस्टिंग प्लेटफॉर्म पर अपलोड करके उसका सक्रिय और सार्वजनिक रूप से देखने योग्य लिंक जमा कर सकेंगे।

      प्रतियोगिता में भाग लेने और विस्तृत जानकारी के लिए filmotsav.org पर संपर्क किया जा सकता है।

संपर्क : 8817420420
ईमेल : [contact@filmotsav.org](mailto:contact@filmotsav.org)

     रायगढ़ पुलिस की प्रदेश और जिले के युवाओं, विद्यार्थियों, फिल्मकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और जागरूक नागरिकों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। एक छोटी फिल्म किसी नागरिक को बड़ी आर्थिक अथवा मानसिक क्षति से बचा सकती है।

फिल्म बनाएं। जागरूकता फैलाएं। बदलाव लाएं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

CHHATTISGARH NEWS

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...